pb8 live news : गोपालगंज में एसपी अवधेश दीक्षित ने नशीली दवाएं बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एसपी ने तीन थाने के थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है. इनमें जादोपुर, विश्वंभरपुर और कुचायकोट के थाना प्रभारी शामिल हैं. तीनों पर अलग-अलग आरोप हैं. एसपी की इस कार्रवाई से जिले भर के पुलिस अधिकारियों में दहशत का माहौल है.बताया जा रहा है कि जादोपुर थाना प्रभारी पिंटू कुमार पर गांजा बेचने का आरोप है. सदर थाना अध्यक्ष ने एक कूरियर कंपनी के नाम पर चल रही गाड़ी से 250 किलो गांजा बरामद किया. गांजा बरामदगी के बाद 70 किलो दिखाया गया, जबकि बाकी गांजा जादोपुर थाना क्षेत्र के एक माफिया को बेच दिया गया. गांजा बरामदगी के बाद सदर के एसडीपीओ प्रांजल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. इस मामले में माफियाओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.
शराब माफिया से मिलीभगत
विशंभरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार पर शराब माफिया से मिलीभगत का आरोप है. पिछले कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार थाने की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. हाल ही में थाने पहुंचकर जांच भी की। शराब तस्करों से मिलीभगत के आरोप में थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया. इसके साथ ही कुचेकोट थाना प्रभारी सुनील कुमार पर भी शराब तस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाया गया है.





