Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEएएसआई को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

एएसआई को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज सदर बरनाला पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) भोला सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ए.एस.आई. भोला सिंह को बरनाला जिले के निवासी जगतार सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी कार सिटी बरनाला के नजदीक गांव फरवाही में लक्खा सिंह की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सदर बरनाला में संपर्क किया। शिकायतकर्ता जगतार सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त ए.एस.आई. इस मामले में कार्रवाई करने के एवज में भोला सिंह ने उनसे 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजीलैंस ब्यूरो की पटियाला रेंज इकाई ने आज जाल बिछाया और ए.एस.आई. भोला सिंह को सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया.

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular