लुधियाना के बाहरला गुरुद्वारा साहिब में मीरी-पीरी दिवस के समागम के दौरान दो निहंग सिंहों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के अनुसार, रविवार रात लंगर हॉल के पास किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी सोहण सिंह ने गुस्से में आकर निहंग सिंह सोनू की गर्दन पर दस्ती किरपान से वार कर दिया।
गंभीर रूप से घायल सोनू को तुरंत दोराहा के सिद्धू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की सूचना मिलते ही थाना डेहलों पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी जसविर सिंह के बयान के आधार पर आरोपी सोहण सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश जारी है।





