Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब के मौसम को लेकर नई Update

पंजाब के मौसम को लेकर नई Update

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद अब मौसम सामान्य होने की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट आज से खत्म हो गया है। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों में राहत की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून से राज्य के 8 जिलों में मौसम सामान्य हो जाएगा जबकि बाकी जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे।जालंधर शहर की बात करें तो यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे, हालांकि बीच-बीच में धूप निकलने की भी संभावना है। बारिश थमने के बाद अब उमस भरे मौसम से लोगों को परेशान होना पड़ेगा। हवा की गति में भी नमी दर्ज की जा रही है, जिससे उमस और अधिक महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बुधवार के बाद तेज हवाएं चल सकती हैं जो थोड़ी राहत प्रदान करेंगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular