पंजाबी सिंगर बाघी के गाने ‘अंसारी’ में यमराज को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर बवाल मच गया है। हिंदू संगठनों ने इसे यमराज का अपमान बताते हुए विरोध दर्ज कराया। बुधवार को पठानकोट के एक कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान सिंगर बाघी की गाड़ी को प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया।
मौके पर स्थिति बिगड़ने लगी तो बाघी के बाउंसरों ने सुरक्षा घेरे में उन्हें बाहर निकाला। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि सिंगर ने माफी मांगी, जिसके बाद उन्हें जाने दिया गया। इस मामले में पुलिस को भी शिकायत दी गई है। गाने की विवादित लाइन में बाघी ने कहा था कि यमराज बिना पूछे आया, उसे बांधकर पीटा और फिर मिन्नतें कर छोड़ दिया — जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।





