Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABकपूरथला में ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान फायरिंग, दो गुटों में झड़प,...

कपूरथला में ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान फायरिंग, दो गुटों में झड़प, उम्मीदवार के अपहरण का आरोप

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी हलके के जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव से पहले ब्लॉक समिति कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी के नेताओं और निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया।

घटना के दौरान हवाई फायरिंग की भी सूचना मिली है, जिसकी पुष्टि एसएसपी गौरव तूरा ने की है। विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह ने पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाते हुए कहा कि उनके एक उम्मीदवार का अपहरण किया गया, जबकि दूसरे प्रत्याशी को कार्यालय में प्रवेश करने से रोका गया।

स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे इलाके को घेर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस घटना के बाद सुल्तानपुर लोधी का राजनीतिक माहौल गरमा गया है और इसके आगामी चुनाव पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular