जालंधर के संतोखपुरा इलाके में 22 वर्षीय करण ने कथित तौर पर गर्लफ्रेंड से परेशान होकर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करण एक निजी कंपनी में वाई-फाई का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, करण का तिलक नगर की एक लड़की के साथ संबंध था और पैसों के लेन-देन को लेकर वह उसे लगातार परेशान कर रही थी। परिवार ने बताया कि करण कुछ रकम लौटा चुका था, लेकिन बाकी पैसे को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा था। पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर केस शुरू कर दिया है और मामले की जांच जारी है।





