चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब BJP मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस ने दो और मुख्य आरोपी अमनप्रीत सिंह और गुरतेज सिंह को गिरफ्तार किया है। अमनप्रीत पर ग्रेनेड फेंकने और गुरतेज पर वीडियो बनाने का आरोप है, साथ ही एक पिस्टल भी बरामद हुई है।
इससे पहले 5 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। DGP गौरव यादव के मुताबिक, इस हमले के तार पाकिस्तान की ISI और पुर्तगाल-जर्मनी में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हैं। 1 अप्रैल को हुए इस हमले में कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था और जांच में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है।





