Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद बदमाशों ने PNB बैंक को बनाया...

जालंधर में दिनदहाड़े लूट, हथियारबंद बदमाशों ने PNB बैंक को बनाया निशाना, लाखों की नकदी लेकर फरार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। वडाला चौक के पास पीएनबी बैंक में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने बैंक लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। मामला कुकी टाब इलाके का है, जहां पंजाब नेशनल बैंक को निशाना बनाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय बाइक पर सवार दो लुटेरे बैंक के पास पहुंचे। उनमें से एक बदमाश बैंक के अंदर घुस गया, जबकि दूसरा बाहर ही निगरानी करता रहा। अंदर घुसे आरोपी ने सीधे कैश काउंटर पर मौजूद कर्मचारी को गन प्वाइंट पर ले लिया और नकदी लूटकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जाँच के मुताबिक बदमाश लाखों रुपये लेकर फरार हुए हैं।फिलहाल पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular