जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, बस्तियात क्षेत्र के काला सिंघा रोड पुलिस ने रेड कर मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है।
जानकारी मुताबिक पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एक मकान में अवैध देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इन्हीं शिकायतों के आधार पर ACP वेस्ट की अगुवाई में पुलिस टीम ने महिला कर्मचारियों के साथ मौके पर छापेमारी की।
रेड के दौरान पुलिस को एक बंद कमरे से 3 युवतियों और 2 युवकों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया गया। थाना-5 की पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है।





