पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर नकली दूध और डेयरी माफिया का पर्दाफाश किया। उन्होंने दावा किया कि बाजार में 70% दूध और 80% पनीर नकली है, जो यूरिया, डिटर्जेंट और केमिकल से बनाया जा रहा है।
वीडियो में चन्नी ने मिक्सी में यूरिया और पानी मिलाकर नकली दूध तैयार कर दिखाया। उन्होंने इसे गंभीर अपराध बताते हुए सख्त कानून और हर डेयरी पर टेस्टिंग मशीन लगाने की मांग की। चन्नी के मुताबिक नकली दूध के कारण असली दूध उत्पादकों को नुकसान हो रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।





