Wednesday, June 17, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABचंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर के कैशियर को दूकान में घुस कर मारी...

चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर के कैशियर को दूकान में घुस कर मारी गोलियां, ग्राहक बनकर आए थे हमलावर, 7 राउंड फायर किए 

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित एक मेडिकल स्टोर में शनिवार दोपहर दो नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर फायरिंग कर दी। हमलावर ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए और काउंटर पर बैठे 55 वर्षीय कैशियर जानकी दास पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों आरोपी करीब 20 सेकेंड तक दुकान के अंदर खड़े रहे और फिर हथियार लोड कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस किसी गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular