Monday, June 15, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर डबल मर्डर केस में नया खुलासा! गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने ली...

जालंधर डबल मर्डर केस में नया खुलासा! गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने ली हत्या की जिम्मेदारी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के न्यू दशमेश नगर में हुए डबल मर्डर मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर सिमरनजीत उर्फ पप्पू और सौरभ की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।

पोस्ट में कहा गया है कि यह वारदात पुरानी रंजिश का नतीजा है और उनके साथी को नुकसान पहुंचाने का बदला लिया गया है। साथ ही कुछ अन्य लोगों को भी धमकी दी गई है।

पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला पुरानी दुश्मनी से जुड़ा नजर आ रहा है। हमलावर पहले से योजना बनाकर आए थे और वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में कई आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जबकि गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल सोशल मीडिया पर किए गए दावों की पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular