पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद रंधावा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालात पर चरणजीत सिंह चन्नी और राजा वड़िंग ही जवाब दे सकते हैं।
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने मोरिंडा स्थित आवास पर इमरजेंसी बैठक बुलाई। इस बैठक में 3 विधायकों समेत 26 वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक के बाद नेताओं ने कहा कि उनकी हाईकमान से कोई लड़ाई नहीं है, लेकिन संगठन के फैसले से नाराजगी है। इस घटनाक्रम के बाद पंजाब कांग्रेस में बड़ी टूट की अटकलें और तेज हो गई हैं।





