जालंधर के BSF पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाके मामले में पुलिस ने दिल्ली से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वारदात से पहले 2 दिन तक इलाके की रेकी की थी। सीसीटीवी फुटेज में धमाके के बाद एक युवक बस स्टैंड की तरफ भागता दिखाई दिया था, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।
सूत्रों के मुताबिक आरोपी धमाके के बाद बस के जरिए दिल्ली फरार हो गया था। CIA और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोट आरोपी ने खुद किया या उसे किसी ने विस्फोटक पहुंचाया था। बता दें कि 5 मई को हुए इस धमाके में BSF ऑफिस के बाहर खड़ी एक स्कूटी जल गई थी। इसके बाद अमृतसर के खासा आर्मी एरिया में भी धमाका हुआ था।





