Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_img
Uncategorized7 साल की भतीजी का डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल, लुधियाना के मशहूर जूता...

7 साल की भतीजी का डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल, लुधियाना के मशहूर जूता कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

लुधियाना के मोती नगर इलाके से एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चर्चित जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल ने अपने साले (शिकायतकर्ता) की 7 साल की बेटी और एक अन्य परिचित की पत्नी की सामान्य तस्वीरों को डीपफेक तकनीक से एडिट करके पोर्न तस्वीरों में तब्दील कर दिया।

इसके बाद उसने हथियार दिखाते हुए इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर परिवार को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीड़ित सुखविंदर पाल सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, आरोपी प्रिंकल सोशल मीडिया का आदी है और अपनी पत्नी के वीडियो बनाकर डालता था, जिससे परिवार असहज था। पत्नी के उससे तलाक के बाद मायके चले जाने से बौखलाकर उसने अपने साले की मासूम बेटी को निशाना बनाया।

    जुलाई 2024 में उसने फोन कर 7 साल की बच्ची की अश्लील डीपफेक तस्वीरें बनाने के बाद वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित पिता की शिकायत पर मोती नगर थाना पुलिस ने 18 मई को आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 351(2), 79, IT एक्ट की धारा 67, 67(A), POCSO एक्ट की धारा 12, 13, 14 व आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular