Friday, July 3, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABगोली मारकर पति की हत्या की, ढाई फीट के सूटकेस में छिपाई...

गोली मारकर पति की हत्या की, ढाई फीट के सूटकेस में छिपाई लाश, 9 साल बाद पत्नी को उम्रकैद

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

मोहाली की चर्चित सूटकेस मर्डर केस में 9 साल बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। पति एकम ढिल्लों की हत्या करने की दोषी सीरत कौर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही कोर्ट ने उस पर 90 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

साल 2017 में सीरत ने अपने पति को गोली मारकर हत्या कर दी थी और शव को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की थी। लेकिन BMW कार में रखे सूटकेस से खून टपकने के कारण पूरा मामला सामने आ गया।

जांच में CCTV फुटेज, बेटे की गवाही और अन्य सबूतों ने सीरत के खिलाफ केस मजबूत किया। अभियोजन ने फांसी की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामला न मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular