Tuesday, July 7, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में पुलिस-आरोपी के बीच मुठभेड़, पैर में गोली मारकर दबोचा

जालंधर में पुलिस-आरोपी के बीच मुठभेड़, पैर में गोली मारकर दबोचा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के गढ़ा रोड फायरिंग केस के आरोपी श्यामदास का पुलिस के साथ एनकाउंटर हो गया। पुलिस आरोपी को हथियार बरामद कराने के लिए जालंधर कैंट के जमशेर खास इलाके में लेकर गई थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी 4 जुलाई को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हुआ था और गढ़ा फायरिंग मामले में भी वांछित था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular