लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक स्थित पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए लगाए गए शीशे को अज्ञात लोगों ने पत्थर मारकर तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बसपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
बसपा नेताओं ने दावा किया कि यह पंजाब में बाबा साहेब की प्रतिमा से जुड़ी 10वीं ऐसी घटना है। उन्होंने चेतावनी दी कि 2 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी नहीं हुई और CCTV फुटेज सार्वजनिक नहीं की गई तो नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और आसपास के सेफ सिटी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।





