पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बीती देर मंडी गोबिंदगढ़ के गांव लाडपुर तूरां निवासी मेवा सिंह की घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर कई वार किए, जिससे उनका सिर धड़ से अलग हो गया और एक हाथ भी काट दिया गया। वारदात के समय परिवार घर में ही मौजूद था, लेकिन हमलावर उन्हें धमकाकर मौके से फरार हो गए।
मेवा सिंह वर्ष 2020 के श्री गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी मामले में आरोपी था और फिलहाल जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है और हत्या के पीछे की वजह व आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में अभी किसी आधिकारिक कारण की पुष्टि नहीं हुई है।





