Wednesday, July 15, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 युवक गंभीर;...

जालंधर में पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 युवक गंभीर; एक की हालत नाज़ुक

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के फिल्लौर में जालंधर से लुधियाना जा रहे प्लेटिना बाइक सवार दो युवक नेशनल हाईवे पर रेलवे पुल की रेलिंग से टकराकर नीचे जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे पुल के पास एक टिपर पंचर होने के कारण खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार बाइक ने अचानक कट मारा और रेलिंग से टकराने के बाद दोनों युवक पुल से नीचे जा गिरे।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से फिल्लौर के सिविल अस्पताल पहुंचाया। दोनों युवक गुरदासपुर के बताए जा रहे हैं, हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रेलवे पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular