पंजाब के होशियारपुर में दिनदहाड़े एक 27 वर्षीय युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह उर्फ गनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के पास खड़े युवक को स्कॉर्पियो सवार करीब 6 हमलावर जबरन उठाकर ले गए और तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सिर और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। गोली लगने की चर्चा भी है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





