Thursday, July 16, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABहोशियारपुर में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, तेजधार हथियारों से हत्या; 2 घंटे...

होशियारपुर में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, तेजधार हथियारों से हत्या; 2 घंटे बाद सड़क किनारे फेंका शव

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के होशियारपुर में दिनदहाड़े एक 27 वर्षीय युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह उर्फ गनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के पास खड़े युवक को स्कॉर्पियो सवार करीब 6 हमलावर जबरन उठाकर ले गए और तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर हालत में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सिर और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। गोली लगने की चर्चा भी है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular