जालंधर-फगवाड़ा हाईवे स्थित Eastwood Village में गोली चलने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कुछ युवकों की वहां मौजूद बाउंसर के किसी बात को लेकर बहस हो गई। इतने में युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी झगड़े और देखते ही देखते गोली चला दी।
गोली लगने से सुरक्षा कर्मी संदीप, निवासी फगवाड़ा, गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।





