Thursday, May 14, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHAR“जो पुलिस कार्यक्रम में विघ्न डाल रही, उसकी सुरक्षा नहीं चाहिए”, विधायक...

“जो पुलिस कार्यक्रम में विघ्न डाल रही, उसकी सुरक्षा नहीं चाहिए”, विधायक रमन अरोड़ा ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, पढ़ें

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

साईं दास स्कूल की ग्राउंड में होने वाले बालाजी के जागरण को लेकर देर रात हुए विवाद के बाद विधायक रमन अरोड़ा ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने गनमैन वापस करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि जिस पुलिस द्वारा भगवान बालाजी का धार्मिक कार्यक्रम रुकवाया जा रहा हो, ऐसी सुरक्षा को वह अपने साथ नहीं रखना चाहते।

रमन अरोड़ा ने आरोप लगाया कि वह हर साल श्रद्धा के साथ भगवान बालाजी का कार्यक्रम करवाते हैं, लेकिन इस बार राजनीतिक रंजिश के चलते प्रशासन उन्हें आयोजन नहीं करने दे रहा। बतादें कि बीती रात साईं दास स्कूल की ग्राउंड में होने वाले बालाजी के जागरण को लेकर विवाद हो गया। कमेटी द्वारा सारी परमिशन लेने के बाद भी पुलिस ने जागरण की तैयारियों में अर्चन डालने की कोशिश की। जिसके बाद मौके पर विधायक Raman Arora और कई हिन्दू संगठनों ने पहुँच कर पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध भी किया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular