प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत की अपील के बाद Rekha Gupta सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा। साथ ही प्राइवेट कंपनियों से भी कर्मचारियों को 2 दिन WFH देने की अपील की जाएगी।
सरकार ने अधिकारियों को मिलने वाले पेट्रोल-डीजल में 20% कटौती का फैसला भी लिया है। हर सोमवार को “मंडे मेट्रो” के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें कर्मचारी और अधिकारी मेट्रो से दफ्तर पहुंचेंगे। सरकारी कॉलोनियों से मेट्रो स्टेशन तक 58 बसें भी चलाई जाएंगी।





