जालंधर के जैतेवाली इलाके में साइबर ठगों ने AI वॉयस क्लोनिंग तकनीक का इस्तेमाल कर एक महिला से 8.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने महिला के दामाद की हूबहू आवाज़ में फोन कर खुद को परिवार का सदस्य बताया और बातचीत के दौरान उसे झांसे में लेकर बैंक खाते से रकम ट्रांसफर करवा ली। पैसे कटने के मैसेज मिलने पर महिला को ठगी का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





