पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान ने संगठन में बड़े फेरबदल की अटकलों पर विराम लगा दिया है। जारी नई सूची में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और प्रताप सिंह बाजवा को नेता विपक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरपर्सन बनाया गया है, जबकि विजय इंदर सिंगला को इलेक्शन मैनेजमेंट एवं कोऑर्डिनेशन कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी का चेयरमैन और डॉ. अमर सिंह को मैनिफेस्टो कमेटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह डेनी, राज कुमार वेरका और संगत सिंह घिलजियां को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया है। वहीं, सुखपाल सिंह खैरा, राणा गुरजीत सिंह और डॉ. धर्मवीर गांधी को कैंपेन कमेटी में अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कई वरिष्ठ नेताओं को इलेक्शन मैनेजमेंट और मैनिफेस्टो कमेटियों में भी शामिल किया गया है।





