जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं।आदेशों के मुताबिक, थाना नंबर-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं, थाना नंबर-4 की प्रभारी महिला इंस्पेक्टर अनु पल्याल को अब थाना नंबर-2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा इंस्पेक्टर अजमेर सिंह को थाना नंबर-4 का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग की इस प्रशासनिक कवायद को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा कार्यप्रणाली में तेजी लाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए थाना प्रभारियों ने जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लिया है।





