प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार, 17 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। कमिश्नरेट और ग्रामीण पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों, चौकों और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।
इस दौरान लुधियाना, अमृतसर, होशियारपुर, पठानकोट, मोगा और कपूरथला की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। वहीं, विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों का संचालन भी बदले हुए मार्गों से किया जाएगा। शहर के 31 प्रमुख चौक और कटों पर भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा, ताकि वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारु बना रहे।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी जरूर लें, निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही इस्तेमाल करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। इससे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता को अनावश्यक जाम और परेशानी से भी बचाया जा सकेगा।





