दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट छात्रों के प्रदर्शन के बीच बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। छात्र लंबे समय से उनके इस्तीफे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने चार दशक से अधिक समय शिक्षा और युवाओं के लिए समर्पित किए हैं। उन्होंने देश के युवाओं की आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। उनके इस्तीफे के बाद छात्र आंदोलन को बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।





