Wednesday, July 8, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल...

पंजाब में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अमृतसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और विस्फोटक तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे, जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से समर्थन मिलने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश के तहत किया जाना था।

मामले में आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पंजाब पुलिस पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच में जुटी है। जल्द ही अमृतसर के पुलिस कमिश्नर इस मामले में विस्तृत जानकारी साझा कर सकते हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular