Thursday, July 23, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल के गुर्गे का एनकाउंटर! डबल मर्डर में...

जालंधर में गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल के गुर्गे का एनकाउंटर! डबल मर्डर में था आरोपी, टांग में लगी गोली

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर में डबल मर्डर केस के आरोपी गुल्लू और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। सीक्रेट सूचना पर नाका लगाकर खड़ी पुलिस ने जैसे ही आरोपी को रोकने की कोशिश की, उसने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें आरोपी गुल्लू की टांग में गोली लग गई। घायल होते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर जोगा फोलड़ीवाल से जुड़ा है और एक महीने पहले तिलक नगर में हुए डबल मर्डर का मुख्य आरोपी था। इस हत्याकांड में सिमरनजीत सिंह और सौरभ की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। फिलहाल घायल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular